अपने घर के लिए मॉड्यूलर रसोई में निवेश करना क्यों ज़रूरी है

Rita Deo Rita Deo
Kitchen, VIZPIXEL STUDIO VIZPIXEL STUDIO مطبخ ذو قطع مدمجة خشب Wood effect
Loading admin actions …

मॉड्यूलर रसोई अवधारणा इस विचार पर आधारित है कि रसोई सिर्फ खाना बनाने और खाने के क्षेत्र के आगे वो स्थल है जहां परिवारजन विश्राम और आराम के लिए एकत्रित होते हैं। नए घर की रचना के दौरान आम तौर पर घर को लोग आतंरिक सज्जाकारो की सहायता से अंतिम रूप देते हैं। मॉड्यूलर रसोई केवल तभी स्थापित किया जाता है जब रसोई निर्माण स्थल के सभी अन्य पहलुओं को पूरा हो इसीलिए यह बहुत समय बचाता है और इसने खाना पकाने की जगहों की अवधारणाओं को पूरी तरह से बदल दिया है। 


दराज, अलमारियाँ, अलमारियों, रैक इत्यादि सहित विभिन्न डिब्बों का संग्रहण करके मॉड्यूलर रसोई की रचना होती है जो आजकल हर आधुनिक घर का एहम हिस्सा बन गया है। रसोईघर को व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ ये खाना पकाने और अन्य संबंधित कार्यों को एक अद्भुत अनुभव में बदल देते हैं। मॉड्यूलर रसोई के लाभ केवल अधिकतम स्थान उपयोग तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि यह आकर्षक दिखने के साथ कई सालों तक इस सुंदरता को बरक़रार रखता है। इसलिए, यदि आपके पास अभी भी मॉड्यूलर रसोई नहीं है, तो हम आपको इसे अपनाने के बारे में सोचने के कुछ और कारण बताएं। यहां, मॉड्यूलर किचनों के फायदों पर नज़र डालें जो आपको ज़रूर प्रेरित करेंगे।

1. किचन क्षेत्र के हर वर्ग फुट का उपयोग

हलके भूरे रंग की दीवार इकाइयों के विपरीत सरल लकड़ी के लैमिनेट दरवाज़ों के अलमारियों इस  रसोईघर को समकालीन रूप देते हैं। विपरीत दीवार और बगल के अलमारियों, एल्यूमीनियम के सन्निहित हैंडल तथा कलात्मक काउंटर के ऊपर की दीवारों रसोई को समग्र रूप देते हैं। इस आधुनिक किचन में फर्श से छत तक का हर इंच ज़रूरतानुसार इस्तमाल किया गया है।

2. संगठित

मॉड्यूलर रसोई बेहद व्यवस्थित होते हैं और यही इन्हे अपनाने का सबसे बड़े कारणों में से एक होने के साथ ये भी सच है की रसोई घर में जो कुछ भी शामिल करना चाहते हैं उसके लिए जगह पहले से ही तैयार किया गया होता है। इसलिए, आपके रसोईघर में हर छोटी और बड़ी चीज़ को रखने के लिए एक निर्दिष्ट स्थान है। इस तरह मॉड्यूलर रसोईघर का प्रत्येक हिस्सा सभी चीजों को व्यवस्थित करने में मदद करता है।

3. विशाल कार्यस्थल की सुविधा

मॉड्यूलर रसोई में सुव्यवस्थित भंडारण के कारन लंबा कार्यस्थल के साथ कई डिजाइन विकल्प हैं जिन्हे आप चुन सकते हैं जो आपके सपनो की रसोई का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनाने में सहायक होते हैं। ये रसोई खाना पकाने के कार्य को अंजाम देने के लिए आरामदायक और उत्तम कार्यस्थल देता है।

4. मॉड्यूलर रसोई की स्थापना से पहले ध्यान दें

आदर्श रूप से एक मॉड्यूलर रसोई के डिजाइन को पानी के श्रोत और विद्युत कार्यों के पूरा होने से पहले सोचा जाना चाहिए क्योंकि रसोईघर नलसाजी और बिजली के बिंदुओं में बदलाव करने के लिए अतिरिक्त लागत के बिना उपलब्ध स्थान में निर्बाध रूप से फिट बैठता है। स्थानांतरित करने के समय,  फर्नीचर के अन्य टुकड़े की तरह इसे अपने नए घर पर स्थापित कर सकते हैं। खाद्य पदार्थ, बर्तन, डब्बे,  काटने और पकाने के यंत्र आदि के लिए अलग-अलग रैक, डिब्बे या अलमारियों को आवंटित करने के कारन ये रसोई अव्यवस्था मुक्त रहता है और हर क्षेत्र के उपयोग किये जाने के कारन अधिक क्षेत्र प्रदान करता है।

इस तरह के कुछ और रसोई डिज़ाइन को इस विचार पुस्तक में देखें ।

تريد مساعدة في إتمام مشروع بيتك؟
تواصل معنا الآن

يبرز من مجلتنا